देश

क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए भारत-सऊदी अरब की भागीदारी जरूरी, प्रिंस सलमान से बोले PM मोदी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 02:55 PM IST

PM Modi Meets Saudi Crown Prince : पीएम मोदी ने ये बातें भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी परिषद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। जी20 सम्मेलन के लिए भारत आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई।

Image

द्विपक्षीय वार्ता करते पीएम मोदी एवं सऊदी के क्राउन प्रिंस। तस्वीर-MEA ट्विटर

PM Modi Meets Saudi Crown Prince : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के लिए सबसे अहम रणनीतिक सहयोगियों में से सऊदी अरब एक है। दोनों देश तेजी से बढ़ने वाली दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए दोनों देशों का आपसी सहयोग बहुत मायने रखता है। पीएम मोदी ने ये बातें भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी परिषद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। जी20 सम्मेलन के लिए भारत आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई। इस द्विपक्षीय वार्ता में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

आपसी संबंधों को नई दिशा यह बैठक-पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यह वार्ता दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा और ऊर्जा देगी। यह बैठक मानवता की सेवा के लिए हमें मिलकर काम करने की प्रेरणा देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, पश्चिम एशिया एवं यूरोप के बीच बनने वाला इकोनामिक कॉरीडोर इस क्षेत्र के लोगों को के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी एवं आर्थिक विकास लेकर आएगा। इस समूचे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए आर्थिक क्षेत्र में भारत और सऊदी अरब का सहयोग काफी महत्वपूर्ण है।

इकोनामिक कॉरीडोर को हम हकीकत में बदलेंगे-प्रिंस

इससे पहले प्रिंस सलमान ने कहा, 'भारत और सऊदी अरब के संबंधों के इतिहास में कभी असहमति नहीं रही है। एक दूसरे का भविष्य संवारने एवं अवसर पैदा करने के लिए दोनों देश हमेशा एक दूसरे का सहयोग करते आए हैं। आज हम अवसरों के भविष्य पर काम कर रहे हैं। जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन एवं लक्ष्यों को पाने के लिए मैं भारत को बधाई देता हूं। यूरोप, भारत और मध्य पूर्व को जोड़ने के लिए जिस इकोनामिक कॉरीडोर की पहल की गई है, उसे हम हकीकत में बदलेंगे।

हैदराबाद हाउस में हुई वार्ता

राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होने के बाद सलमान पीएम से मुलाकात के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे। रिपोर्टों के मुताबिक संस्कृति, अर्थव्यवस्था, कारोबार, रक्षा, सुरक्षा, राजनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच वार्ता हुई है। सऊदी प्रिंस के साथ उनका एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत पहुंचा है। इस शिष्टमंडल में सऊदी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं मंत्री शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article