आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में अमेरिकी आरोपों पर पहली बार बोले PM मोदी, कहा-'ये धमकी देते हैं'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 12:39 PM IST

Gurpatwant Singh Pannu News: ब्रिटेन के अखबार 'फाइनेंशियल टाइम्‍स' को दिए इंटरव्‍यू में पीएम मोदी ने साफ कहा कि 'अगर हमारे किसी नागरिक ने कुछ भी अच्‍छा या बुरा किया है तो हम उस पर विचार करने के लिए तैयार हैं। हमारी प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है।'

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में अमेरिकी आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार बयान दिया है। पीएम ने कहा कि इस मामले में अमेरिकी यदि कोई साक्ष्य देता है तो 'हम इसे देखेंगे'। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'इस तरह की कुछ घटनाएं' भारत और अमेरिका के रिश्तों पर असर नहीं डालेंगी। बता दें कि अमेरिका का दावा है कि उसने पन्नू की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है।अमेरिका का आरोप है कि इस साजिश में भारत के एक सुरक्षा अधिकारी का हाथ है। अमेरिका के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने एक समिति गठित की है। यह समिति अमेरिकी दावों एवं साक्ष्यों की जांच करेगी। भारत सरकार ने कहा है कि समिति की रिपोर्ट में अगर कार्रवाई लायक कुछ मिला तो वह इस मामले में जरूरी कदम उठाएगी।

pm modi

पन्नू की हत्या की साजिश मामले में अमेरिका आरोपों पर बोले पीएम मोदी।

ब्रिटेन के अखबार को दिया इंटरव्यू

ब्रिटेन के अखबार 'फाइनेंशियल टाइम्‍स' को दिए इंटरव्‍यू में पीएम मोदी ने साफ कहा कि 'अगर हमारे किसी नागरिक ने कुछ भी अच्‍छा या बुरा किया है तो हम उस पर विचार करने के लिए तैयार हैं। हमारी प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है। पीएम मोदी ने इसी दौरान विदेशों में मौजूद कुछ अतिवादी गुटों की गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई।'

End of Feed