व्हाइट हाउस डिनर में हुई गोलीबरी की प्रधानमंत्री मोदी ने की कड़ी निंदा, ट्रंप और जेडी वेंस के सुरक्षित होने पर जताई खुशी

PM Modi: वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। मोदी ने ट्रंप की सुरक्षा पर राहत जताते हुए हिंसा की निंदा की।

PM Modi On Washington Incident: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से इस हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

PM Modi reacts to trump security incident

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

"लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं": पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सुरक्षित होने की खबर सुनकर उन्हें राहत मिली है। उन्होंने कहा "यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।"

End of Feed