सार्वजनिक जीवन में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, मांगा देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

आज सुबह पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर पहुंचकर गणपति बाप्पा के दर्शन किए और विशेष विधि-विधान से पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और स्वास्थ्य की कामना की।

PM Modi Completed 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में अपने 25 वर्ष (रजत जयंती) सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि और खास दिन प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर (Sri Vinayaka Mandir) पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और देश की समृद्धि व जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

PM Modi at vinayak

पीएम मोदी ने की श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा-आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

End of Feed