'अरे भाई! केरलम में पूर्ण बहुमत है, वहां तो सरकार बना लो', कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज!

PM Modi Attack Congress: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एक रैली के दौरान कांग्रेस लीडरशिप पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को “विश्वासघाती” और “परजीवी पार्टी” बताते हुए कहा कि पार्टी के पास शासन (गवर्नेंस) का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सहयोगियों और नेताओं दोनों के साथ विश्वासघात करती है। उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ उसके पुराने गठबंधन का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने सहयोगियों को भी धोखा दिया है।

PM Modi Attack Congress: पीएम मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा,"कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है। ये खुद भी झूठे हैं और इनकी गारंटियां भी झूठी हैं। कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का चैप्टर तो है ही नहीं। यहां कर्नाटक में भी पिछले 3 साल से हम यही देख रहे हैं।"

pm modi (14)

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में कांग्रेस लीडरशिप पर साधा निशाना। bjp x handle

कांग्रेस ने डीएमके को दिया धोका: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है। और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।"

End of Feed