'भारत आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार...', PM मोदी ने तेलंगाना को दी 9,400 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में रविवार को 9,400 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Telangana Development Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में रविवार को 9,400 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान, पीएम मोदी ने तेलंगाना की जनता को इन परियोजनाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहा है।

PM Modi in Telangana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत सौर ऊर्जा के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो गया है और पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार 100 प्रतिशत एलपीजी कवरेज पर केंद्रित थी, और अब इसका ध्यान पाइपलाइन के जरिये गैस की किफायती आपूर्ति पर है, साथ ही साथ सीएनजी के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत दुनियाभर में जारी बड़े ऊर्जा संकट का प्रभावी ढंग से सामना कर रहा है।

End of Feed