PM Modi ने देश को दी बड़ी सौगात: अमृत भारत स्टेशन योजना हुई लॉन्च, 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत; जानें पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 11:41 AM IST

PM Modi's Mission Railway: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास कर दिया है। इस योजना के तहत 508 स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा, जो भारत के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि पीएम मोदी ने योजना का शिलान्यास के दौरान क्या कुछ कहा।

Amrit Bharat Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास कार्यों का शुभारंभ किया। रेलवे के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा शिलान्यास कार्यक्रम है। बता दें, अमृत भारत स्टेशन येाजना के तहत देश भर के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई है।

Capture

पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास किया।

करीब 25 हजार करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं। इसी आलोक में आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने बताया कि भारत के करीब 1,300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे। इनमें से आज 508 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो रहा है। इन 508 स्टेशनों के नवनिर्माण पर करीब 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

End of Feed