PM मोदी ने 'युवाओं से संवाद' में समझाया सोलो ट्रैवलिंग का महत्व, बोले- हर बेटी आत्मविश्वास से बढ़े आगे

Viksit Vibrant Village Program 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित गांव' कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 245 से अधिक जिलों से 5,000 से ज्यादा स्वयंसेवक पीएम मोदी से जुड़े।

Viksit Vibrant Village Program 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित गांव' कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 245 से अधिक जिलों से 5,000 से ज्यादा स्वयंसेवक पीएम मोदी से जुड़े।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: Narendra Modi/YT)

निकिता सोलंकी ने बताया, ''सर, मैं रिकांग पिओ गई थी और वहां हमारा तीन दिनों तक मेडिकल चेकअप हुआ। इसके बाद, हमारी यात्रा शुरू हुई... मैंने सोचा नहीं था कि मैं एक छोटे से द्वीप से सीमावर्ती गांव तक पहुंचूंगी, लेकिन मुझे माई भारत के जरिए यह अवसर प्राप्त हुआ। मैं साथियों को बताना चाहती हूं कि एक लड़की होने के नाते परिवार से दूर पहाड़ों के बीच जाने का मौका मिला। यह एक नया अनुभव और चुनौतीपूर्ण सफर था, लेकिन गांव वालों ने गले लगाकर स्वागत किया और मुझे अपनी बेटी मान लिया था। मुझे तो गर्व है देश की बेटियों पर, जो ऐसे कार्यक्रमों में निडर होकर भाग ले रही हैं और दूरदराज के हिमालयी गांवों तक पहुंच रही हैं और नए अनुभवों के साथ लौट रही हैं।''

End of Feed