मोदी और शाह को थी जेल भेजने की साजिश! पद्म श्री से नवाजे गए आरवीएस मणि ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि, जिन्हें हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित किया गया, ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सरकारी सेवा में पेशेवर ईमानदारी और सच्चाई बनाए रखने पर जोर दिया। आरवीएस मणि ने यूपीए सरकार के समय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जेल भेजने की कथित साजिश समेत कई विवादित मामलों पर रोशनी डाली।

RVS Mani Padma Shri: पद्म श्री सम्मान से नवाजे गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि ने हाल ही में कई अहम और चौंकाने वाले दावे किए हैं। पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा पर उन्होंने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके उस कार्य के लिए दिया गया है, जो उन्होंने गृह मंत्रालय में रहते हुए किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि इस फैसले में तत्कालीन गृहमंत्री की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आरवीएस मणि ने कहा कि यह सम्मान एक स्पष्ट संदेश देता है कि सरकारी सेवा में पेशेवर ईमानदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे गृह मंत्रालय में कार्यरत थे, उस समय राजनीतिक दबाव में एक विशेष नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की गई थी।

Padma Shri Awardee RVS Mani Reveals Shocking UPA Era Conspiracies (Photo: PTI)

आरवीएस मणि का चौंकाने वाला खुलासा (फोटो: PTI)

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जेल भेजने की साजिश

आरवीएस मणि ने दावा किया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह को जेल भेजने की साजिश रची गई थी। मणि के अनुसार, उन्होंने जो हलफनामा साइन किया था, उसमें खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट शामिल थी, जिसमें इशरत जहां को लश्कर‑ए‑तैयबा से जुड़ा बताया गया था। उनका कहना है कि इशरत जहां और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों का उद्देश्य तत्कालीन गुजरात सरकार के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाना था।

End of Feed