PM मोदी ने पुतिन को दी 1,330 दोहों वाली किताब, शासन-कूटनीति का अनमोल ज्ञान; जानिए क्यों चुना ये तोहफा

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मुलाकात के दौरान महान तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' का रूसी अनुवाद उपहार में दिया। संत तिरुवल्लुवर द्वारा रचित यह प्राचीन ग्रंथ सद्भाव, शासन कला, धर्म और रिश्तों के वैश्विक संदेश के लिए जाना जाता है।

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें महान तमिल साहित्य 'तिरुक्कुरल' (History of Thirukkural) का रूसी अनुवाद भेंट किया। यह उपहार केवल एक कूटनीतिक औपचारिकता भर नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रूस के साथ उसके ऐतिहासिक और साहित्यिक संबंधों को दर्शाने का एक बहुत ही सुंदर जरिया है।

pm modi gifts russian translation of thirukkural president putin

पुतिन को पीएम मोदी का अनूठा उपहार!

'तिरुक्कुरल' की रचना महान तमिल कवि और दार्शनिक संत तिरुवल्लुवर ने की थी। यह ग्रंथ शास्त्रीय तमिल साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय हिस्सा माना जाता है। इसमें कुल 133 अध्यायों में 1,330 छोटे दोहे (कुरल) शामिल हैं, जो धर्म, नीतिशास्त्र, शासन व्यवस्था, धन, मित्रता, मानवीय संबंधों और प्रेम जैसे जीवन के हर पहलू पर गहरा प्रकाश डालते हैं। इसके संक्षिप्त और अर्थपूर्ण दोहों के कारण ही यह रचना समय के साथ तमिल भाषी सीमाओं को पार कर पूरी दुनिया में पहुंची है।

End of Feed