PM Modi Jhabua Visit Today: मध्य प्रदेश झाबुआ में PM मोदी की आज पहली चुनावी सभा, 7300 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi In Madhya Pradesh Jhabua(पीएम मोदी मध्य प्रदेश झाबुआ दौरा): पीएम मोदी ने कहा कि रविवार का दिन मध्य प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें दोपहर 12:40 बजे मध्य प्रदेश के झाबुआ में लगभग 7300 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा।

PM Modi Madhya Pradesh Jhabua Visit(पीएम मोदी मध्य प्रदेश झाबुआ दौरा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे(PM Modi MP Visit) जहां वह लगभग 7300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, दोपहर करीब 12:40 बजे वह मध्य प्रदेश के झाबुआ में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कई पहलों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी को लाभ होगा।

PM Modi

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में पहली चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना के तहत आहार अनुदान की मासिक किस्तें वितरित करेंगे। इस योजना के तहत, 1500 रुपये दिए जाएंगे।" पीएमओ ने एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश की विभिन्न विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को प्रति माह पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख भी वितरित करेंगे। पीएमओ ने कहा, "यह लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी सबूत प्रदान करेगा।"

End of Feed