PM मोदी की अध्यक्षता में NDA के CMs की बैठक, ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर मिला सबका साथ; बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक रविवार को संपन्न हुई जिसमें विभिन्न राज्यों के 20 से अधिक मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

NDA CMs Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक रविवार को संपन्न हुई जिसमें विभिन्न राज्यों के लगभग 19 मुख्यमंत्री और इतने ही उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा कि जातिगत जनगणना उनकी सरकार के उस मॉडल की दिशा में एक कदम है, जो हाशिये पर पड़े और हर क्षेत्र में पीछे रह गए लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

NDA CMs Conclave

राजग के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्न (फोटो साभार: @JPNadda)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में हासिल की गई उपलब्धियों की पुष्टि भी है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी की सटीकता को भी रेखांकित किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संवाददाताओं को बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सत्तारूढ़ राजग जाति की राजनीति में विश्वास नहीं करता, लेकिन जातिगत जनगणना से विकास के विभिन्न क्षेत्रों में पीछे छूट गए लोगों को मदद मिलेगी।

End of Feed