'भारत-ब्रिटेन संबंधों की नींव में लोकतंत्र', स्टार्मर संग ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी

India UK Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कीर स्टार्मर से साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-ब्रिटेन के संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन प्राकृतिक साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि इसमें इंडो-पैसिफिक, पश्चिम-एशिया में शांति और स्थिरता, और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर भी विचार साझा किया गया।

India UK Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कीर स्टार्मर से साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-ब्रिटेन के संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन प्राकृतिक साझेदार हैं। हमारे संबंधों की नींव में लोकतंत्र, आजादी और कानून का शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास है। मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ती साझेदारी, वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है।

PM Modi in Mumbai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का उनकी पहली भारत यात्रा पर मुंबई में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-ब्रिटिश संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस जुलाई में ब्रिटेन की मेरी यात्रा के दौरान, हमने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से दोनों देशों के आयात लागत में कमी आएगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे, व्यापार बढ़ेगा और इसका लाभ हमारे उद्योगों और उपभोक्ताओं-दोनों को मिलेगा।

End of Feed