PM मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, लगातार तीसरी बार टॉप पर, ट्रंप टॉप-10 से बाहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची के टॉप-10 में जगह नहीं बना सके और उन्हें केवल 39 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी को 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है। जिसके चलते वे दुनिया के शीर्ष नेताओं की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

यह सर्वे 2 से 8 मार्च के बीच किया गया था,जिसमें विभिन्न देशों के वयस्कों की राय के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की गई। खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई खास गिरावट नहीं आई है,जो उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाती है।

End of Feed