60 दिनों का तेल स्टॉक, LPG की महीनेभर सप्लाई तय, सरकार बोली-घबराने की जरूरत नहीं

सरकार ने कहा कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है। देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कमी नहीं है। सभी रिटेल दुकानें सामान्य रूप से चल रही हैं और पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। गलत सूचनाएं और दहशत फैलाने वाली बातें पूरी तरह निराधार हैं। लिहाजा केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और अफवाहें न फैलाएं।

ईरान-इजराइल युद्ध (Iran-Israel conflict) के बीच कई देशों में ईधन को लेकर अस्थिरता का माहौल है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन और एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय Ministry of Petroleum and Natural Gas ने पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी और PNG को लेकर फैल रही अफवाहों पर बड़ा बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल का 60 दिनों का स्टॉक है और LPG की महीनेभर सप्लाई प्रभावित नहीं होगी, जबकि PNG की कहीं भी कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

NO Fuel or LPG shortage

देश में फ्यूल-एलपीजी की कमी नहीं-सरकार (फोटो-AI)

मंत्रालय के अनुसार सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और पोस्ट भ्रामक हैं, जिनका मकसद अनावश्यक घबराहट फैलाना है। लोगों से अपील की गई है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

End of Feed