'मेरे लिए लोग ही ईश्वर का रूप...', PM मोदी बोले- NDA ने देश को कांग्रेस के 'चंगुल' से कराया मुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाते हुए देश में राजनीतिक स्थिरता और विकास की दिशा में बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प अब पूरे देश का साझा लक्ष्य बन चुका है। NDA बैठक में उन्होंने जनता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि लोगों ने स्थिर सरकार के महत्व को समझ लिया है।

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाने के मौके पर बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने अब राजनीतिक स्थिरता और एक स्थिर सरकार के निर्णायक होने का महत्व समझ लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना किसी एक व्यक्ति या पार्टी का नहीं है, बल्कि यह देश के हर व्यक्ति का संकल्प बन गया है। उन्होंने यहां सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक बैठक में कहा, "मेरे लिए, लोग ही ईश्वर का रूप हैं।"

PM Modi During NDA Conclave (फोटो- ANI)

एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान पीएम मोदी (फोटो- एएनआई)

"2014 से पहले के कई दशक अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश के लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझ लिया है। यह उनकी परिपक्वता ही है कि उन्होंने मुझे इतने लंबे समय तक उनकी सेवा करने का मौका दिया।" उन्होंने कहा, "2014 से पहले के कई दशक अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे, लेकिन अब लोग एक स्थिर सरकार का काम देख रहे हैं और उसके निर्णायक फैसलों की सराहना कर रहे हैं।" मोदी ने कहा कि राजग के 12 साल के शासन की एक बड़ी कामयाबी यह रही कि इसने देश को कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कराया।

End of Feed