'प्रॉपर्टी बेचकर लोन का भुगतान क्यों नहीं किया? ED हमें यह सलाह नहीं दे सकता', नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की दलील

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि अगर वे लोन चुकता नहीं कर पाए तो ईडी यह सुझाव देने वाला कौन होता है कि संपत्तियां बेचकर ऋण चुकता करवा देते। हमने उस अखबार को पुनर्जीवित करने के लिए नॉन-प्राफिट कंपनी बनाई। हमने मांग की है कि ईडी ने जो कागजात जब्त किए हैं, उन्हें रिकॉर्ड पर लाया जाए।

National Herald Case: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष उनकी तरफ से दलील दी गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बार हमने ईडी से कहा कि संपत्तियां बेचकर कर्ज का भुगतान क्यों नहीं किया गया? जांच एजेंसी हमें यह सलाह नहीं दे सकती। हम कोई महाजनी का कारोबार नहीं करते हैं। हमने ब्याज मुक्त कर्ज दिया ताकि अखबार के जरिए विचारधारा को प्रचारित-प्रसारित करने के जो लक्ष्य थे वे पूरे हो सकें।

Pawan Khera

नेशनल हेराल्ड केस में पवन खेड़ा ने ईडी से पूछे सवाल।

कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि अगर वे लोन चुकता नहीं कर पाए तो ईडी यह सुझाव देने वाला कौन होता है कि संपत्तियां बेचकर ऋण चुकता करवा देते? हमने उस अखबार को पुनर्जीवित करने के लिए एक नॉन-प्राफिट कंपनी बनाई। हमने मांग की है कि ईडी ने जो कागजात जब्त किए हैं, उन्हें रिकॉर्ड पर लाया जाए।

End of Feed