पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत से यात्रा का समय 2 घंटे होगा कम, जानिए देश की 71वीं Vande Bharat में क्या-क्या खासियतें

रेल मंत्रालय ने इसके कमर्शियल संचालन की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में जारी एक अधिसूचना के अनुसार, यह गोरखपुर से सुबह 5.40 बजे शुरू होगी और दोपहर 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

Patliputra-Gorakhpur Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को वंदे भारत एक्सप्रेस का एक और तोहफा दिया। पीएम मोदी द्वारा बिहार के सीवान से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई देश की 71वीं वंदे भारत ट्रेन से पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने कहा कि इसमें यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिलेगी। ट्रेन का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से जयकारों और जश्न के बीच शुरू हुआ।

VAnde bharat patilputra

गोरखपुर-पाटिलपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

कितने बजे चलेगी ट्रेन?

रेल मंत्रालय ने इसके कमर्शियल संचालन की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में जारी एक अधिसूचना के अनुसार, यह गोरखपुर से सुबह 5.40 बजे शुरू होगी और दोपहर 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में यह उसी दिन दोपहर 3.30 बजे पाटलिपुत्र से शुरू होगी और रात 10.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

End of Feed