संसद, साजिश और सूत्रधारः नौ माह पहले बजट सत्र में की गई थी रेकी, पढ़िए साजिश की पूरी इनसाइड स्टोरी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 15, 2023, 07:16 AM IST

Parliament Security Breach Latest Update: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी ललित झा को 14 दिसंबर की शाम अरेस्ट किया गया। झा एक शख्स के साथ दिल्ली के कर्तव्यपथ पुलिस थाने पहुंचा था, जहां उसे विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया।

Parliament Security Breach Latest Update: संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध से जुड़े मामले में कथित मास्टरमाइंड ललित झा सरेंडर कर चुका है। गुरुवार (14 दिसंबर, 2023) रात वह एक शख्स के साथ दिल्ली के कर्तव्यपथ पुलिस थाने आत्मसमर्पण करने पहुंचा था, जहां उसे स्पेशल सेल को सौंप दिया गया। वैसे, इस घटना को अंजाम देने के लिए लगभग साल भर पहले तैयारी की गई थी।

Parliament Security Breach

देश की संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के बाद आसपास के इलाके में सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। (फाइल)

आरोपियों की ओर से नौ महीने पहले बजट सत्र के दौरान संसद की रेकी की गई थी। छह आरोपियों में शामिल डी मनोरंजन तब दिल्ली आया था और रेकी के दौरान उसने पाया था कि संसद (पुरानी) में जूतों की जांच-पड़ताल सही से नहीं की जाती है। ऐसे में उसने घटना को अंजाम देने के लिए कलर स्मोक कैन को मोजे में छिपाकर अंदर पहुंचाने का प्लान बनाया था। आइए, जानते हैं कि साजिश की पूरी इनसाइड स्टोरी क्या है:

End of Feed