संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी सागर शर्मा की डायरी से खुले कई राज, लिखा था- घर से विदा लेने का समय नजदीक आ गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2023, 10:41 PM IST

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि सागर कुछ किताबें रखता था जिसमें खोजी उपन्यास और एडोल्फ हिटलर की मेन काम्फ का हिंदी अनुवाद शामिल था। पिछली प्रविष्टियों में शर्मा ने प्रत्येक पृष्ठ के शीर्ष पर 'इंकलाब जिंदाबाद' लिखा है।

लोकसभा कक्ष में केन से पीला धुआं फैलाने वाले लखनऊ के सागर शर्मा ने अपनी डायरी में राष्ट्र के लिए दृढ़ संकल्प और अपने जीवन का बलिदान देने के क्रांतिकारी विचार दर्ज किये हैं। उसने यह भी लिखा कि घर से विदा लेने का समय नजदीक आया है। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि सागर शर्मा के परिवार के सदस्यों ने डायरी स्थानीय पुलिस को सौंप दी जिसे मामले की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के जांचकर्ताओं को भेज दिया गया है।

End of Feed