Bihar News: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने रेप (Rape) को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि, रेप की ज्यादातर घटनाओं के लिए परिवार के लोग जिम्मेदार हैं.. वो बच्चियों की निगरानी करेंगे तो घटनाओं में कमी आएगी। पप्पू यादव ने यहां तक कह दिया कि रेप करने वाले ज्यादातर आरोपी मिडिल क्लास से ऊपर के होते हैं। पप्पू यादव ने बेगूसराय गैंगरेप (Begusarai Gangrape) पर बात करते हुए ये विवादित बयान दिया।
पप्पू यादव ने दिया विवादित बयान
