मुर्शिदाबाद में बड़ी साजिश नाकाम! बम मिलने से हड़कंप, CID और बम स्क्वाड मौके पर तैनात

Murshidabad Incident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में बम मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात बदमाशों की गोलीबारी में नाज़िमुद्दीन शेख नामक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बम और विस्फोटक सामग्री वहां किसने और क्यों रखी थी।

Murshidabad Incident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में बम मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात बदमाशों की गोलीबारी में नाज़िमुद्दीन शेख नामक व्यक्ति घायल हो गया था। मंगलवार रात को घटनास्थल के आसपास तलाशी के दौरान रसीदुल शेख नामक व्यक्ति के घर से दो बम और बम बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेर लिया और सीआईडी के साथ ही बम स्क्वाड को सूचना दी।

Murshidabad Police

मुर्शिदाबाद पुलिस (फाइल फोटो: @SPMurshidabad)

गहन जांच में जुटी पुलिस

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सूचना मिलते ही सीआईडी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बम निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बम और विस्फोटक सामग्री वहां किसने और क्यों रखी थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

End of Feed