पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत की जमीन पर घुसने नहीं दिया जाएगा- मुस्लिम जमात की धमकी, कहा- सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे

एशिया हॉकी कप में पाकिस्तान की टीम खिलाड़ियों को बुलाने को लेकर भारी विरोध हो रहा है। मुस्लिम समाज के लोग ही पाकिस्तानी टीम के भारत दौरे का विरोध कर रहे हैं।

बिहार में आगामी अगस्त और सितंबर महीने में होने वाले एशिया हॉकी कप में पाकिस्तान की टीम खिलाड़ियों को बुलाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है । यह विरोध किसी और ने नहीं बल्कि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने किया है।

BAREILLY MAULANA SHAHABUDDIN RAZVI

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

सरकार से अपील

मौलाना बरेलवी ने कहा है कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बुलाने का जो फैसला किया है , उस फैसले पर उनको पुनर्विचार करना चाहिए । यह खिलाड़ी भारत के दुश्मन देश से आ रहे हैं, जिस देश ने पहलगाम मैं बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद भारत और पाकिस्तान में जंग हुई भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया । उसके तहत पाकिस्तान के अंदर जो आतंकवादी ठिकाने थे उनको ध्वस्त किया गया। उस वक्त यही पाकिस्तान के खिलाड़ी, फनकार, लेखक, भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे शब्दों को इस्तेमाल कर रहे थे जिनका यहां पर दोहराना मुनासिब नहीं है ।

End of Feed