पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए सिंधु संधि का उल्लंघन कर रहा है- भारत ने संयुक्त राष्ट्र हिमनद सम्मेलन में खोली 'आतंकिस्तान' की पोल

हिमनदों पर तीन दिवसीय संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और जल-संबंधी चुनौतियों से निपटने में हिमनदों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। यह सम्मेलन शनिवार को समाप्त हो रहा है। इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के 80 सदस्य देशों और 70 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को आतंक के मुद्दे पर बेनकाब करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब किया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पाल कर सिंधु जल समझौते का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की धरती से जारी सीमा पार आतंकवाद को सिंधु जल संधि के कार्यान्वयन में बाधा बताते हुए भारत ने कहा कि पड़ोसी देश को इस संधि के उल्लंघन के लिये उस पर दोष मढ़ना बंद कर देना चाहिए।

Kirti Vardhan Singh

पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह संबोधित करते हुए (@PIB_India)

End of Feed