रक्षा सचिव बोले-बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, कठुआ हमले में पाकिस्तान का हाथ, स्पेशल फोर्स करेगी आतंकियों का काम तमाम

Kathua Terror Attack : कठुआ हमले के बाद कांग्रेस ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उसने सरकार से जवाब भी मांगा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बीते सात महीनों में यह यह 24 हमला है। सचिन पायलट ने कहा कि इस हमले के बाद सरकार को जवाब देना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार को कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया
  • जिस गाड़ी पर हमला हुआ उसमें 10 जवान सवार थे, शहादत को प्राप्त हुए 5 जवा
  • रक्षा सचिव ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी, रक्षा मंत्री ने शोक जताया

Kathua Terror Attack : कठुआ में सेना के काफिले पर हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई और इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर ए तैयबा का कमांडर साजिद जट्ट है। सूत्रों के मुताबिक साजिद इस्लामाबाद से आतंकी हमलों की साजिश रच रहा है। कठुआ हमला भी उसी की साजिश है। बता दें कि आतंकियों ने सोमवार को कठुआ से गुजर रहे सेना के काफिले पर ऊंची पहाड़ियों से ग्रेनेट और अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। हमले के बाद जंगल का फायदा उठाते हुए आतंकी वहां से फरार हो गए। इन आतंकियों का खात्मा करने के लिए सेना ने इलाके चारो तरफ से घेर लिया है। इस अभियान में स्पेशल फोर्स को लगाया गया है। ड्रोन से जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। आतंकियों को निष्क्रिय करने के लिए सेना का स्ट्राइकर ग्रुप के जवान अभियान में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी कठुआ पहुंच गई है।

Kathua terror attack

कठुआ में सोमवार को हुआ आतंकी हमला।

बलिदान बेकार नहीं जाएगा-रक्षा सचिव

हमले के बाद रक्षा सचिव ने गिरिधर अरमाने ने कहा कि 'जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।' उन्होंने शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि भी दी। X पर उन्होंने कहा, 'कठुआ के बदनोटा इलाके में आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति मैं गहरी संवेदना जाहिर करता हूं। उनका यह बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उनकी यह शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस हमले के पीछे जो भी ताकतें हैं उन्हें हम हराएंगे।'

End of Feed