पाकिस्तान ने फिर की हिमाकत, लगातार चौथी बार देर रात LoC पर की फायरिंग, भारत से मिला करारा जवाब

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग को अंजाम दे रहा है। ये तीसरी बार है जब उसने बिना उकसावे सीमा पर फायरिंग की है।

Pakistan Army Firing Across Loc: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान की हिमाकत लगातार जारी है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर एलओसी पर अकारण गोलीबारी की। भारतीय सेना ने बताया कि 27-28 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पार बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने प्रभावी ढंग से इसका जवाब दिया।

Loc BSF

LoC पर पाकिस्तान ने की फायरिंग

LoC पर अकारण फायरिंग

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग को अंजाम दे रहा है। ये चौथी बार है जब उसने बिना उकसावे सीमा पर फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से देर रात को फायरिंग की जा रही है। लेकिन भारत ने हर बार इसका करारा जवाब दिया है। भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान इस कदर बौखला उठा है कि फायरिंग करके अपनी भड़ास निकाल रहा है।

End of Feed