पद्मा लक्ष्मी बनीं इस राज्य की पहली ट्रांसजेंडर वकील, रचा इतिहास, अपने समुदाय के लिए साबित होंगी मिसाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 11, 2023, 02:35 PM IST

पद्मा लक्ष्मी (Padma Lakshmi) केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई। राज्य के मंत्री पी राजीव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पद्मा लक्ष्मी का एक फोटोग्राफर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि इससे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

तिरुवनंतपुरम: केरल को अपना पहला ट्रांसजेंडर वकील रविवार को मिल गया। जब ट्रांसवुमन पद्मा लक्ष्मी (Transwoman Padma Lakshmi) ने 19 मार्च को नामांकन समारोह में केरल की बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में इनरोल्ड हुईं। वह 1500 से अधिक लॉ ग्रेजुएट्स में से एक थीं। जिन्हें अधिवक्ता के रूप में केरल बार काउंसिल के रोल्स पर प्रवेश कराया गया।

Transwoman Padma Lakshmi

पद्मा लक्ष्मी

राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पद्मा लक्ष्मी का एक फोटोग्राफर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। पद्मा लक्ष्मी ने एर्नाकुलम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज बनने के उनके दृष्टिकोण की तारीफ की। जिसे लंबे समय से न्याय से वंचित रखा गया है। एक लंबे पोस्ट में, पी राजीव ने लिखा कि उनकी यह जर्नी समुदाय के कई अन्य लोगों को प्रेरित करेगी।

End of Feed