20 मई को देश भर में हड़ताल पर रहेंगे 12.4 लाख से ज्यादा केमिस्ट, ई-फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) का कहना है कि बिना सही जांच के ऑनलाइन दवाइयां बेची जा रही हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। संगठन का आरोप है कि कई बार बिना डॉक्टर की सही जांच और पुराने प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर भी दवाएं मिल जाती हैं।

Chemist Strike in India: आगामी 20 मई को देश भर में 12.4 लाख से ज्यादा केमिस्ट हड़ताल पर रहेंगे। इससे दवाओं की खरीद पर असर पड़ सकता है। दरअसल, यह विरोध ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी छूट देकर दवाएं बेचने वाली ई-फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ किया जा रहा है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) का कहना है कि बिना सही जांच के ऑनलाइन दवाइयां बेची जा रही हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। संगठन का आरोप है कि कई बार बिना डॉक्टर की सही जांच और पुराने प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर भी दवाएं मिल जाती हैं।

chemist

हड़ताल पर जाएंगे केमिस्ट।

ऑनलाइन खरीदारी से कारोबार प्रभावित

इससे एंटीबायोटिक और आदत बनाने वाली दवाओं का गलत इस्तेमाल बढ़ सकता है। संगठन ने यह भी चिंता जताई है कि AI से बनाए गए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर दवाइयां खरीदी जा सकती हैं। उनका कहना है कि इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और दवाओं के गलत इस्तेमाल की समस्या बढ़ सकती है। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट की वजह से छोटी मेडिकल दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, खासकर गांव और छोटे शहरों में जहां लोग सबसे ज्यादा स्थानीय मेडिकल स्टोर पर ही निर्भर रहते हैं।

End of Feed