CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, सोनिया से लेकर अखिलेश तक ने की निंदा, आरोपी वकील का लाइसेंस सस्पेंड

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई पर ‘‘हमला’’ सिर्फ उनपर नहीं, बल्कि संविधान पर भी हमला है।

उच्चतम न्यायालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यवाही के दौरान अधिवक्ता राकेश किशोर ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति बी. आर. गवई की ओर जूता उछालने की कोशिश की। अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बावजूद सीजेआई ने संयम बनाए रखा और वकीलों से कार्यवाही जारी रखने का आग्रह किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वकील मयूर विहार निवासी है और उसने मंच के पास जाकर अपना जूता निकालकर न्यायाधीशों की ओर फेंकने का प्रयास किया। घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी वकील का वकालत का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है।

End of Feed