ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'जन महाभियोग', मॉक संसद में CEC पर लगाए गए 6 आरोप, खरगे बोले- खतरे में लोगों के अधिकार

Public Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शनिवार को 'मॉक संसद' बुलाई।

Public Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शनिवार को 'मॉक संसद' बुलाई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बतौर अध्यक्ष मॉक संसद की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने कहा कि ये सभा इसलिए बुलाई गई है, क्यूंकि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की जा सके। मैं इसकी अध्यक्षता कर रही हूं।

Public Impeachment

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'महाभियोग'

मीरा कुमार ने कहा कि आपने देखा है पिछले कुछ वर्षों में जिन्हें वोट देना चाहिए उनके नाम मतदाता सूची से अनुचित ढंग से काटे जा रहे हैं और यह जब इंडिया ब्लॉक की तरफ से प्रश्न उठाया जाता है कि इसमें कोई पारदर्शिता हमें नजर नहीं आती है और यह क्यों किया गया तो इसकी कोई जवाबदेही भी हमें नहीं दिखाई देता ही।

End of Feed