देश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिला पायलटों ने भी संभाला मोर्चा, मुरिदके और बहावलपुर पर बरपाया था कहर: सूत्र

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की महिला पायलटों ने भी आतंकवादी ठिकानों पर कहर बरपाया था। सूत्रों ने बताया कि महिला पायलटों ने उन लड़ाकू दस्तों का हिस्सा बनकर ऑपरेशन में हिस्सा लिया, जिनमें Su-30MKI और राफेल लड़ाकू विमान शामिल थे।

Image

राफेल लड़ाकू विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर किए गए भारतीय वायुसेना (IAF) के हमलों में महिला लड़ाकू पायलटों ने भी मोर्चा संभाला था।

टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, महिला पायलटों ने उन लड़ाकू दस्तों का हिस्सा बनकर ऑपरेशन में हिस्सा लिया, जिनमें Su-30MKI और राफेल लड़ाकू विमान शामिल थे।

मुरिदके में महिला पायलट ने संभाली थी कमान

सूत्रों के मुताबिक, एक महिला पायलट उस Su-30MKI दस्ते का हिस्सा थीं जिसने मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्यालय को निशाना बनाया था। इन ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए Su-30MKI लड़ाकू विमान ब्रह्मोस और रैम्पेज मिसाइलों सहित उन्नत एयर-टू-ग्राउंड हथियारों से लैस हैं।

इसके अलावा, महिला लड़ाकू पायलटों ने राफेल लड़ाकू विमानों से जुड़े लड़ाकू दस्ते में भी भूमिका निभाई थी। इन ऑपरेशन में महिला लड़ाकू पायलटों की भागीदारी भारतीय वायुसेना के सबसे अहम सीमा पार सैन्य अभियानों में महिलाओं की बढ़ती परिचालन भूमिका को दर्शाती है।

मुरिदके समेत 9 ठिकानों पर कार्रवाई

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू लॉन्च किया था। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आंतकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारतीय सैन्य कार्रवाई 6 और 7 मई 2025 की दरमियानी रात शुरू हुई और करीब 87 घंटे तक चली।

जिन आंतकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें मुरिदके और बहावलपुर शामिल थे। मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्यालय स्थित था।

पहलगाम आतंकी हमला

सनद रहे कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध