'भारत के भविष्य को आकार देगा 'ऑपरेशन सिंदूर'', राज्यसभा में रक्षा मंत्री ने की सेना की तारीफ

ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च सदन में कहा कि इस ऑपरेशन को केवल आज के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि देश के भविष्य को आकार देने में इसकी अहमियत बहुत ज्यादा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवादियों के ठिकानों को बर्बाद करना और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस है, यह स्पष्ट संदेश देना था।

Rajnath Singh in Rajya Sabha: राज्यसभा में मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन को केवल आज के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि देश के भविष्य को आकार देने में इसकी अहमियत बहुत ज्यादा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवादियों के ठिकानों को बर्बाद करना और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस है, यह स्पष्ट संदेश देना था।

defence minister

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। तस्वीर-ANI

...कहीं न कहीं उसके चरित्र को प्रभावित करता है-राजनाथ

रक्षा मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या राष्ट्र अपने चरित्र के अनुसार किसी भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देता है लेकिन उसकी जो प्रतिक्रिया होती है, वह भी आगे चलकर कहीं न कहीं उसके चरित्र को प्रभावित करता है। इसलिए कोई भी बड़ा कदम उठाते समय वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

End of Feed