मेरी मां के आंसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया- अमित शाह के जवाब पर प्रियंका गांधी का पलटवार

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए यह कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी के आंसू तब गिरे थे जब उनके पति (राजीव गांधी) को आतंकवादियों ने शहीद किया था।

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के जवाबों पर पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक की बात कि, लेकिन ये नहीं बताया कि जंग क्यों रुकी। प्रियंका गांधी ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि आप इतिहास की बात करिये। मैं वर्तमान की बात करना चाहती हूं। आप 11 साल से सत्ता में हैं और अपनी जिम्मेदारी खुद लीजिए। मुंबई हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया था और गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया। उनकी इस देश की जनता के प्रति जवाबदेही थी। प्रियंका गांधी ने अमित शाह के भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी मां के आंसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया।

End of Feed