'खुलकर कहिए गलत है युद्ध', पश्चिम एशियाई संघर्ष को लेकर PM मोदी पर बरसे ओवैसी; बताया कितने दिनों का बचा है रिजर्व?

West Asia Conflict: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि खुलकर कहिए कि यह युद्ध गलत है।

West Asia Conflict: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका-इजरायल के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से ट्रेड रूट में रुकावट की वजह से देश में एलपीजी की कथित कमी के बीच ओवैसी ने तेल और गैस के लिए आयात पर निर्भरता को लेकर केंद्र की आलोचना की।

Asaduddin Owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

'ईरान के बाद तुर्किये का नंबर'

हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पश्चिम एशियाई संघर्ष को लेकर पीएम मोदी से न्यूट्रल रहने की अपील की। ओवैसी ने पीएम मोदी के दो दिवसीय इजरायली दौरे पर (25-26 फरवरी) सवाल खड़े करते हुए कहा, ''ट्रंप और नेतन्याहू, ईरान को गाज़ा की तरह तबाह करना चाहते हैं। अगर कोई सोचता है कि यह तबाही यह रुक जाएगी तो उसे पता होना चाहिए कि अगला नंबर तुर्किये का होगा और फिर पूरे अरब देश...। अल्लाह इस युद्ध को खत्म करें।''

End of Feed