सिर्फ एकनाथ शिंदे ही बता सकते हैं कि मराठा आरक्षण आंदोलन फिर से क्यों शुरू हुआ, बोले राज ठाकरे

राज ठाकरे ने पत्रकारों द्वारा आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर कहा, केवल एकनाथ शिंदे ही मराठा आंदोलन और आरक्षण के मुद्दे के बारे में सब कुछ बता सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि मनोज जरांगे क्यों वापस आए हैं, तो एकनाथ शिंदे से पूछें।

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पूछा जाना चाहिए कि मराठा आरक्षण का मुद्दा सुलझाये जाने के बावजूद ऐसा फिर से क्यों हुआ। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे का दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

Raj thackeray

राज ठाकरे (PTI)

सिर्फ एकनाथ शिंदे ही बता सकते हैं- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने पत्रकारों द्वारा आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर कहा, केवल एकनाथ शिंदे ही मराठा आंदोलन और आरक्षण के मुद्दे के बारे में सब कुछ बता सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि मनोज जरांगे क्यों वापस आए हैं, तो एकनाथ शिंदे से पूछें। पिछली बार, जब वे मुख्यमंत्री के रूप में नवी मुंबई गए थे तो उन्होंने इस मुद्दे को सुलझा लिया था। यह मुद्दा फिर से क्यों उठा है? इन सभी सवालों के जवाब केवल शिंदे ही दे सकते हैं।

End of Feed