वायु प्रदूषण से बचने के लिए क्या करते हैं भूपेंद्र यादव? IEC 2025 में केंद्रीय मंत्री बोले- पॉल्यूशन के लिए सिर्फ दिल्ली जिम्मेदार नहीं

Times Network India Economic Conclave: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में वायु प्रदूषण पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए महज दिल्ली जिम्मेदार नहीं है। यह पूरे एनसीआर की समस्या है। इसके लिए हमने सीएक्यूएम अथॉरिटी बनाई...

Times Network India Economic Conclave: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में वायु प्रदूषण पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मजबूत फेफड़े के साथ दिल और दिमाग भी मजबूत होना चाहिए। हम केंद्रीय स्तर पर रेगुलेशन निकालते हैं, लेकिन हम एक स्टेप आगे बढ़कर नीचे स्तर तक कॉर्डिनेट कर रहे हैं...

Bhupender Yadav

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री ने वायु प्रदूषण पर चर्चा करते हुए परोक्ष तौर पर पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले विज्ञापन छप सकता था, लेकिन योजनाएं नहीं बनती थी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी इत्यादि जगहों पर रोजाना एकाद मकान टूटते हैं, लेकिन उसकी धूल कहां जाती है... हमने योजना में सीएंडडी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमालिशन वेस्ट) के लिए जगह तय करो। तोड़ने से पहले सीएंडडी वेस्ट के बारे में जानकारी देनी होगी। दिल्ली सरकार के साथ फोर्सफुली हम ये चीजें रेखा गुप्ता जी की वजह से कर पा रहे हैं। नहीं तो विज्ञापन छप सकता था, लेकिन बनता कुछ नहीं था। मैं बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कम समय में अच्छे स्टेप भी उठाए हैं।

End of Feed