Loksabha: 'गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं, मजिस्ट्रेट देता है', जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिखाया आईना; आरोपों को बताया बेबुनियाद

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाया था। गांधी ने कहा कि शाह ने 20 जुलाई को NEET-UG पेपर लीक के विरोध में निकाले गए 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को केंद्र सरकार ने खारिज किया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि पुलिस फायरिंग का आदेश किसी मंत्री का नहीं होता। प्रदर्शन के दौरान फायरिंग या लाठी चार्ज का आदेश केवल मजिस्ट्रेट ही दे सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान कहीं भी फायरिंग नहीं हुई थी,इसलिए ऐसा कोई आदेश देने का सवाल ही नहीं उठता।

jitendra singh and rahul gandhi.

जितेंद्र सिंह और राहुल गांधी।

लोकसभा में बुधवार को हुई चर्चा के दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा,'फायरिंग का आदेश केवल मजिस्ट्रेट दे सकता है, कोई मंत्री नहीं। राहुल गांधी को सार्वजनिक जीवन का अनुभव नहीं है।'केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष यह प्रचारित कर रहा है कि सरकार ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया, जबकि वास्तविकता यह है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान कहीं भी फायरिंग नहीं हुई। ऐसे में फायरिंग के आदेश का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने विपक्ष पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का भी आरोप लगाया।

End of Feed