प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की हो रही ऑनलाइन नीलामी, PM की लोगों से अपील, 'नमामि गंगे' पर खर्च होगी धनराशि

देश-विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफे एवं उपहारों की ऑनलाइन नीलामी हो रही है। अब खुद पीएम मोदी ने लोगों से इन उपहारों को खरीदने की अपील की है। पीएम ने कहा है कि उपहारों की ऑनलाइन नीलामी से एकत्र हुए रुपए का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा।

PM Modi gifts auction: देश-विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफे एवं उपहारों की ऑनलाइन नीलामी हो रही है। अब खुद पीएम मोदी ने लोगों से इन उपहारों को खरीदने की अपील की है। पीएम ने कहा है कि उपहारों की ऑनलाइन नीलामी से एकत्र हुए रुपए का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा। X पर अपने एक ट्वीट में पीएम ने कहा कि 'पिछले कुछ दिनों से, मेरे विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी चल रही है। इस नीलामी में बेहद रोचक कृतियां शामिल हैं, जो भारत की संस्कृति और सृजनशीलता को दर्शाती हैं। इस नीलामी से प्राप्त धनराशि ‘नमामि गंगे’ अभियान में योगदान करेगी। आप सभी से आग्रह है कि इस नीलामी में अवश्य भाग लें।'

PM Modi gifts

पीएम को मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी। तस्वीर-ANI

पीएम के इन तोहफों की ऑनलाइन नीलामी 17 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू हुई। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन भी है। यह नीलामी दो अक्टूबर की शाम पांच बजे तक चलेगी।

End of Feed