Maharashtra: हर 8 घंटे में एक किसान कर रहा आत्महत्या- कांग्रेस का दावा, शिंदे सरकार को बर्खास्त करने की उठी मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 11:28 PM IST

Maharashtra: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कपास, सोयाबीन, अरहर, मक्का जैसी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को गहरा नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान पर शिंदे सरकार कोई फैसला नहीं ले रही है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में हर आठ घंटे में एक किसान आत्महत्या करते हैं। इन आत्महत्या से शिंदे सरकार पर शायद ही कोई फर्क पड़ रहा है। सरकार इस पर जल्द ही एक्शन ले और किसानों को राहत प्रदान करे।

maharashta farmer suicide

महाराष्ट्र में हर आठ घंटे में एक किसान करते हैं आत्महत्या-कांग्रेस का दावा

पीटीआई के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि वह भारी बारिश से प्रभावित किसानों का दर्द नहीं समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि इन संकटों के कारण राज्य में हर आठ घंटे में कम से कम एक किसान अपनी जान दे रहा है।

End of Feed