कल्याण बनर्जी के बचाव में आईं ममता, बोलीं-राहुल जी ने वीडियो बनाया इसलिए मिमिक्री को दिया गया तूल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 01:21 PM IST

Mamata Banerjee News : सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष के नेता मंगलवार को संसद के प्रवेश द्वार पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी अपनी जगह से उठते हुए सदन में सभापति धनखड़ की नाराजगी एवं कार्यशैली की नकल कहते हुए मिमिक्री की।

Mamata Banerjee News : अपने सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की खिल्ली उड़ाए जाने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। ममता ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 'राहुल जी ने यदि इस घटना का वीडियो नहीं बनाया होता तो मिमिक्री की यह बात सामने नहीं आई होती।' ममता ने कहा कि वह सभी का सम्मान करती हैं। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को क्रिसमस एवं नए साल की शुभकामनाएं दीं।

mamata banerjee

'इंडी' गठबंधन की बैठक में शामिल होने ममता बनर्जी दिल्ली आई हैं।

कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति की मिमिक्री की

बता दें कि सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष के नेता मंगलवार को संसद के प्रवेश द्वार पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी अपनी जगह से उठते हुए सदन में सभापति धनखड़ की नाराजगी एवं कार्यशैली की नकल कहते हुए मिमिक्री की। इस दौरान विपक्ष के सांसद ठहाके लगाकर हंसते देखे गए जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने मोबाइल फोन में बनर्जी के मिमिक्री की रिकॉर्डिंग की। सभापति का मजाक बनाए जाने पर भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा।

End of Feed