1901 के बाद सबसे अधिक गर्म महीना रहा अक्टूबर, सिर्फ भारत में ही नहीं जापान में भी टूटे रिकॉर्ड

शुक्रवार को जारी जेएमए डाटा के अनुसार, जापान भर में मासिक औसत तापमान सामान्य अक्टूबर के तापमान से 2.21 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तरी जापान में तापमान औसतन 1.9 डिग्री अधिक रहा, जबकि पूर्वी और पश्चिमी जापान में तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि देखी गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर के महीने में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
  • सालों बाद अक्टूबर में पड़ी भीषण गर्मी
  • भारत के साथ-साथ जापान में भी गर्मी

भारत में इस साल अक्टूबर का महीना साल 1901 के बाद से सबसे अधिक गर्म रहा है और औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। गर्मी ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि जापान में भी रिकॉर्ड तोड़ा है, वहां भी अक्टूबर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े हैं।

End of Feed