03 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: श्रीनगर में TRC के पास खरीदारी कर रहे लोगों पर ग्रेनेड हमला, ब्लास्ट में 6 लोग हुए घायल; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र'
03 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: श्रीनगर के रविवार बाजार में ग्रेनेड हमले में कम से कम 6 लोग घायल हो गए है। सभी की स्थिति स्थिर है और क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज घोषणापत्र जारी करेगी। इसके लिए अमित शाह रांची पहुंच चुके हैं। घोषणापत्र में भाजपा कई बड़े चुनावी वादे कर सकती है। वहीं, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आज वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी, जिसके बाद प्रियंका गांधी यहां से चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसके बाद करीब 35 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इजराइली सेना ने कहा है कि लेबनान में कमांडो ऑपरेशन के दौरान सीनियर हिजबुल्लाह ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से 8 नवंबर तक आस्ट्रेलिया और सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...
03 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: श्रीनगर में TRC के पास खरीदारी कर रहे लोगों पर ग्रेनेड हमला, ब्लास्ट में 6 लोग हुए घायल; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र'
आपत्तिजनक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महाराष्ट्र में किसान सबसे ज्यादा उपेक्षित: कांग्रेस
माहिम सीट को लेकर महायुति में कोई मतभेद नहीं: आठवले
बिहार के कटिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से दो बच्चे लापता
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में पांच लोग घायल
तलवार से सिर कलम कर हत्या करने के मामले में आरोपी दारोगा गिरफ्तार
ईरानी-अमेरिकी पत्रकार को ईरान में हिरासत में रखा गया: अमेरिका
गुजरात में बुलेट ट्रेन गलियारे के लिए 12 नदी पुलों का निर्माण पूरा
सुनील शर्मा जम्मू-कश्मीर में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
श्रीनगर में TRC के पास खरीदारी कर रहे लोगों पर ग्रेनेड हमला, ब्लास्ट में 6 लोग हुए घायल
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल राजौरी गार्डन से फिर से शुरू करेंगे ‘पदयात्रा'
नाइजीरिया में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी, सेना ने मार गिराए 187 खूंखार आतंकी
नवाब मलिक की उम्मीदवारी से ‘महायुति' पर कोई असर नहीं पड़ेगा: राकांपा अध्यक्ष
अमेरिकी लोग कमला हैरिस को चुनकर इतिहास रचेंगे: नील मखीजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र', किया ये बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कार के तालाब में गिरने से आठ लोगों की मौत
दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत
हिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, ईरान की यूनिवर्सिटी में लड़की की बगवात पर मचा बवाल
US हो या इजराइल सबको दिया जाएगा 'मुंह तोड़ जवाब', खामेनेई ने दी धमकी
दिल्ली : एक ट्रक से 787 किलोग्राम गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को स्वरूप नगर में नांगली पूना के निकट उत्तर प्रदेश के पंजीकरण नंबर वाले एक ट्रक को रोका। उन्होंने बताया कि ट्रक को बरेली निवासी मोहम्मद जाबिर नामक व्यक्ति चला रहा था। वलसन ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 787 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
