नूंह हिंसा: जिन मकानों से फेंके गए पत्थर, उन पर चलेगा बुलडोजर! जानें अब तक का सारा अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 08:20 PM IST

Haryana Riots Update: हरियाणा के नूंह में हिंसा की आग भड़की तो आस पास के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिला। अब सरकार हिंसा को लेकर लगातार बुलडोजर एक्शन कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब तक 37 बिल्डिंग पर बुलडोजर चला है।

Nuh Hinsa Update: नूंह में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन की ओर से लगातार एक्शन जारी है। आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को भी हिंसा वाले इलाके में अवैध होटलों पर बुलडोजर चलाया गया है। आरोप है कि इन अवैध होटलों में ही छिपकर दंगाइयों ने पथराव किया था। 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा की आग आप पास के जिलों में भी फैल गई थी।

Nuh Hinsa Updates

अब तक 37 बिल्डिंग पर चला सरकार का बुलडोजर।

अब तक 37 बिल्डिंग पर चला सरकार का बुलडोजर

पुलिस अधिकारियों ने ये दावा किया है कि जिन बिल्डिंग में छिपकर पथराव किया गया, उन सभी के खिलाफ एक्शन होगा। नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा से सटे राजस्थान के इलाकों से भी लोग नूंह में दाखिल हुए थे। हम राजस्थान पुलिस से संपर्क में हैं, दूसरे स्टेट के लोग होंगे तो वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा।

End of Feed