तकनीक की ताकत क्या होती है, इजरायल पर ईरान के हमले का जिक्र कर NSA डोभाल ने बताया

NSA Ajit Doval : एनएसए अजीत डोवाल ने कहा कि अपनी सुरक्षा में इजरायल तकनीक का बहुत इस्तेमाल करता है, इसलिए हमले रोकने में वह ज्यादा सक्षम है। एनएसए ने ये बातें दिल्ली में रूस्तमजी मेमोरियल लेक्चर में कहीं।

NSA Ajit Doval : हमले रोकने में तकनीक कितनी मददागर साबित होती है, इसके बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बताया है। युद्ध के समय हमलों को रोकने में तकनीक की उपयोगिता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ईरान ने इजरायल पर अपनी मिसाइलों एवं ड्रोन से हमले किए। उसने करीब 1500 मिसाइलें दागीं लेकिन इनमें से 99% मिसाइलों को इजरायल ने हवा में ही मार गिराया। केवल दो से तीन मिसाइलें ही प्रहार कर पाईं। यह तकनीक की ताकत है।

Ajit Doval

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल।

हमला रोकने में तकनीक ज्यादा सक्षम-डोभाल

एनएसए ने कहा कि अपनी सुरक्षा में इजरायल तकनीक का बहुत इस्तेमाल करता है, इसलिए हमले रोकने में वह ज्यादा सक्षम है। एनएसए ने ये बातें दिल्ली में रूस्तमजी मेमोरियल लेक्चर में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि बीते 10 वर्षों में इस सरकार ने सुरक्षा और सीमा के प्रबंधन में बहुत ज्यादा जोर दिया है। ऐसी कोई दिवाली नहीं रही जब प्रधानमंत्री सैनिकों का हौसला बढ़ाने मोर्चों पर नहीं गए हों।

End of Feed