देश

अब आंध्र प्रदेश में बदलेगा समीकरण? चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में BJP, कभी NDA के साथ थी TDP

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 9, 2023, 01:08 PM IST

भाजपा ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की। भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने शनिवार को चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी।

Image

चंद्रबाबू नायडू के सपोर्ट में उतरी बीजेपी

कर्नाटक के बाद अब आंध्र प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। कर्नाटक में बीजेपी जेडीएस के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है, अब अटकलें हैं कि आंध्र प्रदेश में बीजेपी टी़डीपी के साथ जा सकती है। इन अटकलों को बल तब मिला जब बीजेपी, शनिवार को चंद्रबाबू नायडू के सपोर्ट में उतर गई।

चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

दरअसल स्किल घोटाले में चंद्रबाबू नायडू आरोपी नंबर एक हैं और शनिवार सुबह ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जिसे लेकर राज्य में हंगामा मचा हुआ है। टीडीपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। राज्य की सत्ताधारी वाईएसआर के खिलाफ मोर्ची खोले हुए हैं। अब वो भाजपा भी नायडू के सपोर्ट में उतर गई है, जिसे वाईएसआर मौकों पर संसद के अंदर सपोर्ट करती रही है।

क्या बोली भाजपा

भाजपा ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की। भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने शनिवार को चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- "चंद्रबाबू नायडू को आज गिरफ्तार कर लिया गया। बिना उचित नोटिस दिए, बिना एफआईआर में नाम बताए, बिना स्पष्टीकरण लिए और बिना प्रक्रिया का पालन किए चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करना उचित नहीं है। भाजपा इसकी निंदा करती है।"

कभी NDA में थी TDP

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी कभी एनडीए का हिस्सा थी। मोदी ही उन्हें लेकर आए थे, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सरकार में भी शामिल थी, लेकिन 2019 के चुनाव से पहले टीडीपी ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article