कर्नाटक के बाद MP पर कांग्रेस की निगाह: चालू कर दी चुनावी तैयारी, समझें- क्या है पूरा प्लान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 15, 2023, 02:53 PM IST

Madhya Pradesh Elections 2023: आपको बता दें कि सात दिसबंर 1993 से सात दिसंबर 2003 तक मध्य प्रदेश में पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी और उसके बाद आठ दिसंबर 2003 से अब तक केवल 15 महीनों को छोड़कर भाजपा का शासन है।

Madhya Pradesh Elections 2023: दक्षिण भारत के कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस न सिर्फ उत्साहित है बल्कि फुल-ऑन एक्शन में भी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब उसके निगाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश पर है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार है।

Congress, MP, Madhya Pradesh Elections 2023

Madhya Pradesh Elections 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

म.प्र कांग्रेस चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी निशाना साधा है। सोमवार (15 मई, 2023) को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ वह "शिलान्यास मंत्री" भी हैं, जो कि अपनी जेब में नारियल रखकर चलते हैं।

End of Feed