'रक्षा क्षेत्र में अब 2 हजार स्टार्ट अप, बजट का 75% स्वदेशी कंपनियों पर खर्च', TIMES NOW नवभारत के कार्यक्रम में बोले रक्षा मंत्री

टाइम्स नेटवर्क के नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अपने आप में टेक्नॉजिलक वारफेयर का एक शानदार नमूना थ। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता भारत के उद्योगों पर विश्वास का प्रमाण है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए, हमारी सेनाओं द्वारा, 5 पॉजिटिव इंटिग्रेशन लिस्ट्स जारी की गई हैं।

Rajnath Singh : सेना के आधुनिकीकरण एवं रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उपकरणों और हथियारों के महत्व का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना को तेजी से आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों से लैस किया जा रहा है। टाइम्स नेटवर्क के नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना के आधुनिकीकरण के लिए हमने बहुत बड़े काम किए हैं और बजट का 75% हम स्वदेशी कंपनियों पर खर्च कर रहे हैं।

Rajnath Singh

टाइम्स नेटवर्क के नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

आत्मनिर्भरता के लिए 5 पॉजिटिव इंटिग्रेशन लिस्ट्स-राजनाथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अपने आप में टेक्नॉजिलक वारफेयर का एक शानदार नमूना थ। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता भारत के उद्योगों पर विश्वास का प्रमाण है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए, हमारी सेनाओं द्वारा, 5 पॉजिटिव इंटिग्रेशन लिस्ट्स जारी की गई हैं। इनमें शामिल डिफेंस इक्विपमेंट, वेपन सिस्टम और प्लेटफॉर्म की कुल संख्या 509 है। इनका प्रोडक्शन, अब अनिवार्य रूप से भारत की धरती पर किया जा रहा है। एक छठी लिस्ट भी भारतीय सेनाओं ने मिलकर तैयार कर ली है जिसको जल्द ही जारी किया जायेगा।

End of Feed