No-Trust Motion: राहुल गरजे, शाह बरसे...आज पीएम मोदी देंगे संसद में जवाब, जानिए अब तक की 10 बड़ी बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 10, 2023, 09:55 AM IST

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचेंगे और अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। उम्मीद है कि वह मणिपुर हिंसा पर सरकार का पक्ष रखेंगे।

No-Trust Motion: संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पहले दो दिन जोरदार बहस को देखने को मिली। दूसरे दिन राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने खास तौर पर मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। राहुल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है, भारत माता की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब तक मणिपुर नहीं गए न ही इस पर अब तक कोई बयान दिया। बहाली के बाद संसद पहुंचे राहुल पूरे फॉर्म में थे और उनके धारदार भाषण को विपक्ष की खूब तालियां मिलीं।

Modi, Rahul, Shah in Sansad

राहुल के वार पर शाह का पलटवार

इसके बाद बारी आई गृह मंत्री अमित शाह की जिन्होंने कांग्रेस और विपक्ष को आड़े हाथों लिए। उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि क्यों मणिपुर में ऐसे हालात बने और सीएम पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस घटना का राजनीतिकरण करने के लिए भी उन्होंने विपक्ष की आलोचना की। खास पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरते हुए उन्हें एक नाकाम नेता बताया। शाह ने ऐतिहासिक रूप से अब तक का सबसे लंबा 2 घंटे से अधिक का भाषण दिया।

End of Feed