दिशा के बाद भी क्या कोई जहाज आ रहा भारत? होर्मुज संकट के बीच सरकार ने दिया बड़ा अपडेट; जानें कितनी LNG आ रही

Hormuz Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत सरकार लगातार भारतीय जहाजों और कार्गो की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रही है।

Hormuz Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत सरकार लगातार भारतीय जहाजों और कार्गो की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रही है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Vessel

एलएनजी लेकर भारत आ रहा जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

होर्मुज से नहीं गुजरा भारतीय ध्वज वाला दूसरा जहाज

एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि माल्टा के ध्वज वाले एलएनजी कैरियर 'दिशा' ने 15 जून को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया और वह भारत की ओर आ रहा है। इसके अलावा, अब तक कोई अन्य भारतीय ध्वज वाला जहाज फारस की खाड़ी से बाहर नहीं निकला है।

End of Feed