कोई भी किसी खास निर्वाचन क्षेत्र को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के रोटेशन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति किसी विशेष सीट को आरक्षित रखने का अधिकार नहीं मांग सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST आरक्षित सीटों के रोटेशन से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी मतदाता या उम्मीदवार को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र को SC/ST के लिए आरक्षित रखने की मांग करे। कोर्ट ने इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार के नियम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

End of Feed